{"_id":"611d5b7b8ebc3e79f02a19a8","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2243450145","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 हजार की रिश्वत लेकर फर्जी कनेक्शन देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 हजार की रिश्वत लेकर फर्जी कनेक्शन देने का आरोप
विज्ञापन

बुलंदशहर। बिजली निगम के जेई पर गांव कौलसेना निवासी एक व्यक्ति से कनेक्शन जारी करने के नाम पर 80 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा है। आरोप है कि फर्जी तरीके से मीटर लगाते हुए कनेक्शन जारी किया गया है। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव कौलसेना निवासी अलाउद्दीन ने बिजली निगम के अधिकारी और एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि उसने कॉमर्शियल कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। इसके लिए नीमखेड़ा बिजलीघर पर तैनात कर्मचारियों ने 80 हजार रुपये की मांग की और उसमें से 50 हजार की धनराशि जेई को देने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद कर्मचारियों ने मीटर भी लगा दिया। बाद में जानकारी होने पर बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची और मीटर उतारते हुए अलाउद्दीन के नाम से कोई कनेक्शन न होने की बात कही। जब कर्मचारियों से दिए गए 80 हजार रुपये मांगे तो धनराशि भी वापस नहीं की। मामले में बिजली निगम के अधिकारियों और एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने मामले में खुर्जा सीओ को जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, बिजली निगम के चीफ इंजीनियर अवधेश कुमार सिंह ने मामले में जानकारी से इनकार किया है। जबकि आरोपी जेई जावेद ने बताया कि लगाए गए आरोप निराधार हैं।