फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

80 हजार की रिश्वत लेकर फर्जी कनेक्शन देने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
80 हजार की रिश्वत लेकर फर्जी कनेक्शन देने का आरोप
विज्ञापन

बुलंदशहर। बिजली निगम के जेई पर गांव कौलसेना निवासी एक व्यक्ति से कनेक्शन जारी करने के नाम पर 80 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा है। आरोप है कि फर्जी तरीके से मीटर लगाते हुए कनेक्शन जारी किया गया है। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

गांव कौलसेना निवासी अलाउद्दीन ने बिजली निगम के अधिकारी और एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि उसने कॉमर्शियल कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। इसके लिए नीमखेड़ा बिजलीघर पर तैनात कर्मचारियों ने 80 हजार रुपये की मांग की और उसमें से 50 हजार की धनराशि जेई को देने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद कर्मचारियों ने मीटर भी लगा दिया। बाद में जानकारी होने पर बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची और मीटर उतारते हुए अलाउद्दीन के नाम से कोई कनेक्शन न होने की बात कही। जब कर्मचारियों से दिए गए 80 हजार रुपये मांगे तो धनराशि भी वापस नहीं की। मामले में बिजली निगम के अधिकारियों और एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने मामले में खुर्जा सीओ को जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, बिजली निगम के चीफ इंजीनियर अवधेश कुमार सिंह ने मामले में जानकारी से इनकार किया है। जबकि आरोपी जेई जावेद ने बताया कि लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed