{"_id":"60f323eb8ebc3e6186272802","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2224503128","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के लिए मांगे रुपये, नहीं मिलने पर वूद्ध की कर दी थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के लिए मांगे रुपये, नहीं मिलने पर वूद्ध की कर दी थी हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे के लिए मांगे रुपये, नहीं मिलने पर वृद्ध की कर दी थी हत्या
बुगरासी। नरसेना थाना क्षेत्र के गांव बुकलाना स्थित चामुंडा मंदिर में रह रही वृद्धा की हत्या करने वाले हत्यारे को पुलिस ने शनिवार को भड़कऊ पुल से गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी नशे का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए रुपये नहीं मिलने के कारण हत्यारोपी ने वृद्धा भगवती की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी से महिला से लूटा फोन और अंगूठी भी बरामद कर ली है। साथ ही आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
बुकलाना के चामुंडा मंदिर के ऊपर बने कमरे में चार दिन पूर्व 85 वर्षीय महिला भगवती का शव मिला था। गांव निवासी भगवती पिछले 10 साल से इसी मंदिर में रह रही थीं। गांव के लोग वृद्धा की देखभाल और उसकी आवश्यकता की पूर्ति करते थे। चार दिन पूर्व हत्यारे ने भगवती की गला दबाकर हत्या कर दी थी। आरोपी वृद्धा की अंगूठी व मोबाइल लूटकर ले गया था। भगवती की पुत्री कृष्णा ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि गांव निवासी दीपक उर्फ दीपू ने वृद्धा भगवती की गला दबाकर हत्या की थी। दीपक नशे का आदी है। अपनी नशे की लत पूरा करने के लिए दीपक ने भगवती पर रुपये देने के लिए जोर डाला था। रुपये नहीं मिलने पर दीपक ने भगवती की गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्यारोपी से महिला की अंगूठी और फोन भी बरामद कर लिया गया है, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।