{"_id":"60f322818ebc3e698c134d59","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd222450064","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंग ने चाकू दिखाकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंग ने चाकू दिखाकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबंग ने चाकू दिखाकर युवती से किया दुष्कर्म
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में दबंग ने एक युवती को चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर चाकू से वार कर घायल कर दिया गया। किसी से शिकायत करने पर उसे हत्या की धमकी भी दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित पिता ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 15 जुलाई की दोपहर उसकी पुत्री अपने प्लॉट पर गई थी। वहां पर मोहल्ले का ही आरोपी आदिल पुत्र ताहिर पहुंच गया। उसने पीड़ित पुत्री को पकड़ लिया और चाकू से डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। आरोपी युवक ने युवती को घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी युवक फरार हो गया। जिसके बाद पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी आदिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।