{"_id":"60f31f0b8ebc3e6d4330ab12","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd222449274","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल को दी अंतिम सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल को दी अंतिम सलामी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल को दी अंतिम सलामी
बुलंदशहर। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात डिबाई थाने से रवानगी कर लौट रहे बाइक सवार मुख्य आरक्षी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पुलिस लाइन में शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद उन्हें अंतिम विदाई दी गई। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में रविंद्र सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। पार्थिव शरीर को सलामी देने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
रविंद्र सिंह मूल रूप से ग्राम ढांसरी थाना ककरौली मुजफ्फरनगर के निवासी थे और वर्तमान में डिबाई थाने में तैनात थे। दो दिन पूर्व ही रविंद्र सिंह का ट्रांसफर जीआरपी में हुआ था। शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे वह थाने से बुलेट पर सवार होकर नगर के लिए निकले थे। अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव मुमरेजपुर में अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे रविंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। परीजन पार्थिव शरीर को लेकर इनके पैतृक गांव रवाना हो गए है।