{"_id":"60f31e588ebc3e79a26da98a","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2224488132","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली में पशुओं का मलमूत्र बहाने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली में पशुओं का मलमूत्र बहाने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाली में पशुओं का मलमूत्र बहाने पर होगी कार्रवाई
बुलंदशहर। पशुपालकों के खिलाफ पालिका ने कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। पशु पालने के दौरान नाली में पशुओं का मल-मूत्र बहाए जाने से नाली चोक होने की समस्या बन रही है। वहीं, पशुओं के मलमूत्र से बीमारी फैलने की संभावना को देख पालिका द्वारा आठ पशु पालकों के खिलाफ नोटिस जारी कर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
नगर क्षेत्र की अधिकांश कॉलोनी में पशुपालकों द्वारा डेयरी का संचालन किया जा रहा है। डेयरी का संचालन करने के दौरान नियमों का उल्लंघन करने के साथ पशुओं का मलमूत्र नाली में बहा देते हैं। रामा एन्क्लेव निवासी मदन पाल ने बताया कि कॉलोनी के कई घरों में पशुओं का पालन किया जा रहा है, जो पशुओं का मलमूत्र सड़क पर डाल देते हैं। इसकी शिकायत कई बार पालिका से की गई। वहीं, देवीपुरा निवासी आयुष सिंघल ने बताया कि घर के बराबर एक खाली प्लॉट में पशुपालक द्वारा मलमूत्र एकत्र कर दिया जाता है, जिससे बीमारी हो रही है। पालिका ईओ मनोज रस्तोगी ने बताया कि शिकायत को संज्ञान में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। रामा एन्क्लेव में पांच पशुपालक समेत नगर के आठ पशुपालकों को एनजीटी एक्ट 2010 की धारा 15 व 16 के तहत पांच-पांच हजार रुपये का आर्थिक दंड लगा नोटिस जारी किया है। बताया कि पशुओं का मलमूत्र नाली में बहाने या कूड़ा घर में डालने पर कार्रवाई की जाएगी।