फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

गंगा में स्नान के दौरान बहे छह लोग, तीन का नहीं लगा सुराग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
गंगा में स्नान के दौरान बहे छह लोग, तीन का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

अनूपशहर/नरौरा। अनूपशहर और नरौरा थाना क्षेत्र से गुजर रही गंगा नदी में रविवार कोे अलग-अलग स्थानों पर छह लोग बह गए। अनूपशहर में बहे तीन युवकों में से दो को सकुशल निकाल लिया गया। लेकिन, एक की तलाश अभी जारी है। वहीं, नरौरा के राजघाट में दो अलग-अलग स्थानों पर एक युवक, एक बालक व एक बच्ची स्नान के दौरान गंगा में बह गए। जिनमें से एक बच्चे को बचा लिया गया। जबकि, एक युवक व एक बच्ची की खोज अभी जारी है।
नरौरा के राजघाट पर स्नान के दौरान बहे दो युवक व एक किशोरी का नहीं लगा सुराग
रविवार को मथुरा से हरिओम(18) पुत्र सियाराम निवासी नगला संजा थाना बलदेव तहसील महावन जिला मथुरा अपने भांजे अर्जुन(11) पुत्र लालता प्रसाद के साथ गंगा स्नान के लिए आए थे। वह तेज बहाव में बह गए। स्थानीय नाविक व तैराकों ने अर्जुन को सकुशल बचा लिया। जबकि, हरिओम का पता नहीं चल सका है। वहीं, दूसरा मामला संभल के बहजोई से राजघाट गंगा स्नान को टेंपो से आईं आधा दर्जन महिलाएं नदी में स्नान कर रहीं थीं। इसी दौरान उनके साथ मौजूद नौ वर्षीय तानिया गहरे जल में जाने से नदी में डूब गईं। गोताखोरों के प्रयास के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक अल्ताफ अंसारी ने बताया कि पीएसी की फ्लड टीम व स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में लापता युवक व बालिका की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन

अनूपशहर में रविवार को मस्तराम गंगाघाट पर गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर तीन युवक स्नान के दौरान बह गए। जिनमें से दो युवकों को सकुशल निकाल लिया। जबकि, तीसरे लापता युवक की तलाशी में स्थानीय गोताखोर व फ्लड पीएसी के जवान जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहांगीराबाद कस्बे के मोहल्ला रामगढ़ी निवासी अजय अपने चचेरे भाई राजीव पुत्र सुरेश व भतीजे नितिन पुत्र हुक्मसिंह व मनोज पुत्र धारा सिंह के साथ बाइक से मस्तरामघाट पर गंगास्नान के लिए आए थे। राजीव गंगा किनारे ही स्नान कर रहे थे, जबकि अजय अपने भतीजे नितिन व मनोज के साथ आगे स्नान कर रहे थे। स्नान के दौरान तीनों गंगा के तेज बहाव बहने लगे। मौके पर मौजूद नाविक विजय शर्मा जो अपनी मोटरवोट से सवारी लेकर आ रहे थे, उन्होंने एक युवक को तथा उनके साथी संजय ने दूसरे युवक को सकुशल निकाल लिया। जबकि, अजय डूबने के बाद लापता हो गए। मौके पर पहुंचकर पुलिस स्थानीय गोताखोरों व गाजियाबाद पीएसी के फ्लड टीम के जवानों की मदद से लापता युवक की तलाशी में जुटी हुई है।

अहमदगढ़ नहर में मिला महिला का शव
थाना क्षेत्र से गुजर रही नहर में रविवार दोपहर राहगीरों व स्थानीय लोगों ने एक शव उतराता हुआ देखा। शव झाड़ियों में अटका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल शव को अज्ञात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं नरौरा के गांधी घाट पर गंगा में एक युवक का शव उतराता मिला। शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed