फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

बारिश की बनी संभावना, चार डिग्री गिरा तापमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
बारिश की बनी संभावना, चार डिग्री गिरा तापमान
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में गत कई दिनों से जारी तपिश के बीच शुक्रवार को चार डिग्री तापमान में गिरावट आ गई। तापमान गिरने से मौसम में बदलाव के साथ उमस भी कुछ कम हो गई। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 11 जुलाई से मानसून की बारिश की भी संभावना बन गई है।

जिले में लगातार मौसम बदल रहा है और गत कई दिनों से दिन हो या रात उमस बरकरार रहने से सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान जहां 41 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं रात्रि के समय बादल छाए और तेज हवा चलने लगी। साथ ही बूंदाबांदी भी हुई और सुबह होने से पहले ही आसमान साफ हो गया। शुक्रवार को चार डिग्री गिरकर 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। तापमान में आई गिरावट से लोगों को उमस से कुछ राहत मिली। मौसम में आद्रता भी बढ़कर 65 फीसदी हो गई। हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। शनिवार को भी अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि रविवार को तापमान गिरकर 33 और न्यूनतम 27 डिग्री पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल ने बताया कि अब मौसम में बदलाव आ गया है। तापमान में गिरावट आने के साथ ही अब 11 जुलाई से मानसून की बारिश होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed