फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

25 लाख से अधिक धनराशि निकालने पर बैठी जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
25 लाख से अधिक धनराशि निकालने पर बैठी जांच
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले की 12 ग्राम पंचायतों के खातों से प्रशासकों की नियुक्ति के दौरान 25 लाख से अधिक की धनराशि निकालने का मामला सामने आने पर जांच बैठ गई है। सीडीओ ने सचिव व प्रशासकों से जवाब मांगा है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उन पर एफआईआर भी दर्ज होगी।

मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि पंचायत चुनाव के चलते जिले की सभी ग्राम पंचायतों का संचालन करने के लिए प्रशासक नियुक्त किए गए थे। शासन का आदेश था कि प्रशासक और ग्राम सचिव गांव में होने वाले विकास कार्य आदि करवा सकेंगे। साथ ही यह भी आदेश था कि किसी भी ग्राम पंचायत के खातों से 25 लाख से अधिक की राशि का आहरण नहीं किया जाएगा। लेकिन जिले की 12 ग्राम पंचायतों पर सचिव और प्रशासक की ओर से 25 लाख से अधिक की राशि खातों से निकाले जाने का मामला सामने आया है। इन ग्राम पंचायतों पर यह राशि एक जनवरी से 31 मई तक आहरित की गई। इस पर जांच बैठाने के साथ सचिव और प्रशासक से जवाब मांग लिया है। सचिव और प्रशासक की ओर आहरण की गई राशि के व्यय संबंधित आख्या सही नहीं मिली और इससे संबंधित जवाब सही नहीं दिया गया तो उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed