फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

अनियमितता पाए जाने पर दो उर्वरक की दुकान सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
अनियमितता पाए जाने पर दो उर्वरक की दुकान सील
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासन के आदेश पर कृषि विभाग की चार टीमों ने शनिवार को जिले में संचालित उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 49 दुकानों का निरीक्षण किया गया। अनियमितता पाए जाने पर दो दुकान सील कर दी और 22 उर्वरक के सैंपल भी लिए गए। सैंपलों को विभागीय अधिकारियों ने जांच के लिए लैब भेजने की तैयारी कर ली है।

कृषि विभाग की ओर से उर्वरक की दुकानाें पर डीएम रविंद्र कुमार के आदेश पर निरीक्षण किया गया। इसके लिए कृषि विभाग की चार टीमों का गठन किया गया। उप कृषि निदेशक आरपी चौधरी के नेतृत्व वाली टीम ने आठ दुकानों का निरीक्षण किया और इस दौरान दो उर्वरक के सैंपल लिए। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने 17 दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितता पाए जाने पर दो उर्वरक की दुकानों को सील कर दिया गया, जबकि 11 उर्वरक के सैंपल भी भरे गए। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. घनश्याम वर्मा की टीम ने नौ दुकानों का निरीक्षण करते हुए सात उर्वरक के सैंपल लिए। जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमरपाल के नेतृत्व वाली टीम ने 15 दुकानों का निरीक्षण किया और पांच उर्वरक के सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed