{"_id":"60c659798ebc3ed468423312","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2203871125","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल-ढाबों पर खड़े ट्रकों से तेल चोरी करते चार दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल-ढाबों पर खड़े ट्रकों से तेल चोरी करते चार दबोचे
विज्ञापन
होटल-ढाबों पर खड़े ट्रकों से तेल चोरी करते चार पकड़े
बुलंदशहर। कोतवाली देहात पुलिस ने ढाबा-होटलों पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा वाहनों से डीजल चोरी कर बेच दिया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कैंटर, कार, ट्रक, डीजल से भरी-खाली कैन आदि सामान बरामद किया है।
रविवार को एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात कोतवाली देहात प्रभारी अरुणा राय पुलिस टीम के साथ गश्त-चेकिंग पर थी। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि डीजल चोरी वाले गिरोह के कुछ सदस्य स्याना रोड स्थित राजपूत ढाबा के पास गाड़ियां खड़ी कर उसकी आड़ में छिपकर डीजल चोरी कर रहे हैं। इस पर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए राजपूत ढाबा के पास पहुंच गई। पुलिस टीम को देखकर गाड़ियों से डीजल चोरी करते हुए लोगों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए चार आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दयाराम पुत्र जगदीश निवासी शहबाजपुर डोर थाना गजरौला(अमरोहा), अलीशेर पुत्र अली वारिस निवासी रहमापुर माफी थाना बछराऊ (अमरोहा), मतलूब पुत्र अब्दुल बारी निवासी मौहरका पटटी थाना गजरौला(अमरोहा) और आरिफ पुत्र जमील निवासी मोहल्ला घंटाघर थाना बछराऊ (अमरोहा) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के पास से डीजल बेचकर आए 7350 रुपये, एक केंटर, एक टाटा सफारी कार, एक ट्रक, डीजल से भरी हुई आठ केन, 5 केन खाली, 2 पाइप प्लास्टिक, तीन चाकू आदि बरामद किए हैं। पुलिस ने पूछताछ कर चारों आरोपियों का चालान कर दिया है।