{"_id":"60be55dc8ebc3e3ba20685e8","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2200304136","type":"story","status":"publish","title_hn":"तथ्य छुपाकर नौकरी करने वाले शिक्षक पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तथ्य छुपाकर नौकरी करने वाले शिक्षक पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तथ्य छिपाकर नौकरी करने वाले शिक्षक पर एफआईआर
बुलंदशहर। हत्या के मामले में एक शिक्षक जेल में रह चुका है और अब वह जमानत पर होने के बाद भी नौकरी कर रहा है। शिकायत मिलने पर खुलासा हुआ कि वह तथ्य छिपाकर नौकरी कर रहा है। जांच के बाद मामले का खुलासा होने पर सोमवार को बीएसए की तहरीर पर थाना अनूपशहर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित कई धाराओं के तहत शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि गांव रूपवास निवासी उमेश कुमार भारद्वाज ने विभाग को शिकायत दी थी कि इसी गांव का निवासी प्रवीन कुमार शर्मा उर्फ पप्पू उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐचोरा में सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी कर रहा है। जबकि वह थाना जेवर में हत्या सहित कई धाराओं में नामजद है और 2001 में गौतमबुद्धनगर की जेल में निरुद्ध भी रहा। इसके बाद अब वह इस बारे में विभाग को बताए बिना ही नौकरी कर रहा है। इतना ही नहीं आरोप यह भी है कि जब वह जेल में निरुद्ध रहा तो उसने अपने को शिक्षक न बताकर खेती करने के साथ अपने को किसान बताया था। वह गाजियाबाद की जेल में भी निरुद्ध रहा। शिकायत मिलने पर जांच के लिए एक समिति बनाई गई और थाना जेवर समेत गौतमबुद्धनगर जेल से भी पूरी जानकारी हासिल की गई। पूरी जांच के बाद सहायक अध्यापक प्रवीन कुमार शर्मा उर्फ पप्पू को दोषी पाया गया। साथ ही यह भी साफ हो गया कि उसने धोखाधड़ी करते हुए विभाग से तथ्य छुपाए और वह स्कूल से बिना अवकाश लिए हत्या के केस की तारीख भी गुपचुप तरीके से करता रहा। मामला खुलने के बाद सहायक अध्यापक के खिलाफ सोमवार को अनूपशहर थाने में विभाग के साथ धोखाधड़ी करने सहित कई अन्य धाराआें के तहत एफआईआर दर्ज करवा दी है। बताया गया कि पुलिस ने बीएसए की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।