फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

24 केंद्रों पर शुरू हुआ युवाओं का टीकाकरण, 2679 को लगा टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
24 केंद्रों पर शुरू हुआ युवाओं का टीकाकरण, 2679 को लगा टीका
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण के लिए युवाओं में दूसरे सप्ताह में भी उत्साह नजर आया। दूसरे सप्ताह के पहले दिन टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ने से 24 केंद्रों पर 2679 युवाओं ने टीके का पहला डोज लगवाया। इसमें अभिभावक स्पेशल और महिला स्पेशल दो-दो बूथ भी शामिल हैं। वहीं, सोमवार को कुल 15,205 लोगों ने टीका लगवाया। इस दौरान टीकाकरण केंद्रों पर सुबह से कतारें लगी रहीं। कुछ केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन भी हुआ।
पहले सप्ताह में मात्र केंद्रों पर टीकाकरण होने से युवाओं को स्लॉट बुक कराने में परेशानी हुई तो स्लॉट बुक होने के बाद केंद्र तक दौड़ भी लगानी पड़ी। वहीं, दूसरे सप्ताह में केंद्रों की संख्या पहले की अपेक्षा तीन गुना बढ़ा दी गई। जिला महिला अस्पताल में बने महिला स्पेशल बूथ का शुभारंभ उद्योग व्यापार मंडल महिला विंग की उपाध्यक्ष हिमानी अरोरा, भाजपा नगराध्यक्ष पूजा गुप्ता और एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव द्वारा किया गया। केंद्र प्रभारी डॉ. कमलेंद्र भारद्वाज ने बताया कि जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन में अभी तक दो बूथ पर टीकाकरण हो रहा था। सोमवार से इनकी संख्या चार कर दी गई। महिलाओं को टीका लगवाने के लिए अलग बूथ बनने से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर हो रहा युवाओं का टीकाकरण
दानपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. गौरव सक्सेना ने बताया कि 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए जनपद में 24 केंद्र पर 28 बूथ बनाए गए हैं। इनमें जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन में और जहांगीराबाद सीएचसी पर 100-100 डोज महिलाओं के लिए स्पेशल बूथ, जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड और संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद में 12 साल से कम आयु के बच्चों के अभिभावकों के लिए स्पेशल बूथ पर टीका लगाया जा रहा हैं। साथ ही बीबीनगर, धरपा, सिकंदराबाद और जिला महिला अस्पताल में 100-100 युवाओं को कोवाक्सीन का टीका लगाया जा रहा हैं। इसके अलावा जिला महिला अस्पताल, खुर्जा जटिया चिकित्सालय में 200-200 और गुलावठी, अनूपशहर, स्याना, डिबाई, नरौरा, वैर, जहांगीराबाद, लखावटी, शिकारपुर, ऊंचागांव, दानपुर, पहासू, तौली व मुनी स्थित सरकारी चिकित्सालयों पर 100-100 युवाओं को कोविशील्ड का टीका लगाया जा रहा हैं। विशेष शिविर के लिए जिला न्यायालय, सूचना विभाग, बीएसए कार्यालय व विकास भवन से जुड़े कर्मियों के लिए अलग से सेंटर बनाए गए हैं। यहां 18 से 44 आयु वर्ग के 50-50 और 45 वर्ष से अधिक उम्र के 50-50 लोगों को टीका लगाया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
बोलीं महिलाएं
------
महिलाओं के लिए अलग केंद्र बनने से राहत
महिलाओं के लिए अलग टीकाकरण बूथ बनने से काफी राहत मिलेगी। महिलाओं के हित में सरकार ने अच्छा फैसला लिया हैं। अभी तक एक ही लाइन में लगकर महिला एवं पुरुषों को टीका लगवाना पड़ रहा था।

आस्था सक्सेना
--------
सरकार ने दो दिन पूर्व महिलाओं के लिए स्पेशल बूथ बनाने का आदेश जारी किया था। रविवार को स्लॉट बुक करने के दौरान स्पेशल बूथ सेलेक्ट कर टीका लगवाया।
- चेष्टा कोहली
-------
जिले में टीकाकरण पर एक नजर
कुल टीकाकरण - 3,69,277
पहली डोज - 2,93,929
दूसरी डोज - 75,348
18 से 44 आयु वर्ग - 31,857
45 से 60 आयु वर्ग - 1,64,301
60 से अधिक आयु - 97,696
पुरुष लाभार्थी - 1,61,600
महिला लाभार्थी - 1,32,291
कोविशील्ड - 3,22,938
कोवाक्सीन - 46,339
नोट: यह आंकड़े शनिवार पांच जून तक के हैं।
---------
सोमवार को 18 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए 24 केंद्रों पर बने 28 बूथ पर टीकाकरण किया गया। सभी केंद्रों पर टीकाकरण के लिए पहले से स्लॉट बुक कर चुके लोगों को ही प्राथमिकता दी गई। 45 से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाने का कार्य यथावत जारी रहेगा। सोमवार को 15,205 लोगों को टीका लगाया गया।
डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed