फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

35 दिन बाद बाजार में लौटी रौनक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
35 दिन बाद बाजार में लौटी रौनक
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना महामारी के कारण एक माह से अधिक समय तक बाजार बंद रहने के बाद सोमवार को फिर से बाजार में रौनक लौट आई। कोविड संक्रमित एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 600 से कम होने पर सोमवार से जिले के सभी बाजार खोल दिए गए। हालांकि पहले दिन बाजार में ग्राहकों का टोटा रहा। वहीं, व्यापारियों ने कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने प्रतिष्ठान खोले। इस दौरान अधिकतर व्यापारी दिन भर ग्राहकों का इंतजार करते रहे, जबकि कुछ प्रतिष्ठानों पर ग्राहकों का आना-जाना लगा रहा। हालांकि व्यापारियों को ग्राहकों की बड़ी भीड़ उमड़ने की जो उम्मीद थी, वह सोमवार को पूरा नहीं हो सकी। हालांकि उन्हें आने वाले दिनों में अच्छी बिक्री होने को लेकर आशा है। चौक बाजार और गांधी चौक में इक्का-दुक्का ग्राहक ही नजर आए। वहीं, अंसारी रोड बाजार में अन्य बाजारों की अपेक्षा लोगों की भीड़ दिखी। व्यापारियों का कहना है कि बाजार खुल गए तो अब ग्राहक भी धीरे-धीरे आने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed