फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

कांटों भरी डगर : 98 साल में आठ जिपं अध्यक्ष ही पूरा कर पाए कार्यकाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
जिला पंचायत कार्यालय। - फोटो : BULANDSHAHR
कांटों भरी डगर : 98 साल में आठ जिपं अध्यक्ष ही पूरा कर पाए कार्यकाल
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला पंचायत की स्थापना का शतक पूरा होने में केवल दो वर्ष का समय शेष है। पिछले 98 साल में मात्र आठ जिपं अध्यक्ष ही अपना कार्यकाल पूरा कर सके हैं। 1923 में जिला पंचायत बनाए जाने के बाद सबसे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर छतारी से चुनकर आए नवाब अहमद सईद खां को अध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि इनका कार्यकाल केवल तीन माह का रहा। 98 साल में 23 बार जिपं का कार्यभार जिलाधिकारियों के हाथ में रहा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी जनपद में प्रथम नागरिक की कुर्सी मानी जाती है। इस कुर्सी को पाने के लिए चुनाव के बाद हर प्रकार के जोड़ -तोड़ देखने को मिलता है। साथ ही माना जाता है कि जिपं अध्यक्ष पद सत्ताधारी दल का ही कब्जा रहता है। पूर्व में भी सरकार बदलने पर 2017 में जिपं अध्यक्ष का तख्ता पलट हुआ था।
विज्ञापन

1923 से लेकर अब तक कु. रघुराज सिंह, चौ. रघुराज सिंह, शंभूनाथ गर्ग दो बार, केके शर्मा, राजकुमारी गिरी, सविता सिंह, आशा यादव ने ही अपना कार्यकाल पूरा किया है। इसके अलावा 23 बार आईएएस अधिकारियों ने जिपं का कार्यभार संभाला है। जिला पंचायत के इतिहास में अभी तक केवल वर्तमान में सिकंदराबाद विधायक विमला सोलंकी और शंभूनाथ गर्ग ही दो बार अध्यक्ष पद की कुर्सी पर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 बार आईएएस अधिकारी संभाल चुके हैं कुर्सी
पहली बार एसएन मेहरोत्रा ने एक मई 1958 को जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी संभाली। इसके बाद वर्ष 1959 में एके सिंह, 1960 में एससी गोयल, 1961 में बीडी सेठ, 1970 में केपी बहादुर, एके दास, 1974 में डीएस बग्गा, 1977 में आरसी जैन, 1979 में पीएल पुनिया, 1980 में बीएस लाली, 1982 में पीसी चतुर्वेदी व आरएन सक्सेना, 1983 में अतुल चतुर्वेदी, 1984 में जावेद उस्मानी, 1986 में डा. सरबजीत सिंह, 1988 में एसआर लाखा, 2000 में देवेश चतुर्वेेदी और डिंपल वर्मा, 2005 में नीना शर्मा, 2017 में डा. रोशन जैकब, 2019 में अभय सिंह और रविंद्र कुमार और 2021 में एक बार फिर निर्वाचित जिपं अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने के बाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कार्यभार संभाला है।

पांच पूर्व अध्यक्ष दोबारा आजमा रहे अपनी किस्मत
वर्ष 2000 में जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं राजकुमारी गिरी, 2006 में रहीं सविता सिंह, 2011 में रहीं आशा यादव, 2016 में रहे हरेंद्र यादव और 2019 में चुने गए ओमवीर सिंह इस बार दोबारा से कुर्सी की ओर नजरें गड़ाए हुए हैं।
अभी तक निर्वाचित अध्यक्ष
अध्यक्ष का नाम कार्यकाल
नवाब अहमद सईद खां 28-4-1923 से 22-7-1923
चौ. अमर सिंह 23-7-1923 से 14-12-1925
कु. रघुराज सिंह 5-1-1926 से 14-12-1931
चौ. रघुवीर सिंह 12-1-1932 से 15-12-1935
चौ. रघुराज सिंह 13-1-1936 से 30-4-1948
मोहन सिंह 13-11-1950 से 3-8-1952
शम्भूनाथ गर्ग 4-8-1952 से 30-4-1958
शम्भूनाथ गर्ग 2-8-1961 से 2-3-1970
स्वामी नेमपाल 7-11-1974 से 10-8-1977
केके शर्मा 24-1-1989 से 22-5-1995
विमला सोलंकी 23-5-1995 से 14-1-1997
महेंद्र सिंह नागर 15-1-1997 से 21-3-1997
विमला सोलंकी 22-3-1997 से 10-7-2000
राजकुमारी गिरी 10-8-2000 से 9-10-2005
सविता सिंह 14-1-2006 से 13-1-2011
आशा यादव 14-1-2011 से 13-1-2016
हरेंद्र यादव 14-1-2016 से 22-5-2017
प्रदीप चौधरी 29-8-2017 से 18-2-2019
चौ. ओमवीर सिंह 5-8-2019 से 13-1-2021
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed