{"_id":"5dd191dc8ebc3e54f053d072","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd1885355200","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण फैलाने पर चार फैक्ट्रियां होंगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण फैलाने पर चार फैक्ट्रियां होंगी बंद
विज्ञापन
प्रदूषण फैला रहीं चार फैक्टरियां होंगी बंद
बुलंदशहर। सिकंदराबाद में प्रदूषण फैलाने वाली चार फैक्टरियों को प्रशासन ने बंद करने का आदेश दिया है। एडीएम वित्त ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित पांच फैक्टरियों का औचक निरीक्षण किया। इनमें से चार फैक्टरियां मानकों का उल्लंघन कर प्रदूषण फैला रही थीं। एडीएम ने चारों फैक्टरी संचालकों कोे नोटिस जारी किया है।
एडीएम वित्त मनोज कुमार सिंघल ने शनिवार को पहले सिकंदराबाद की वेव मैक्स पायरो लिमिटेड कंपनी पहुंचे। यह फैक्टरी बंद मिली। इसके बाद वह जीओ पैक एलएलपी थर्मोकोल फैक्टरी पहुंचे। इसमें लकड़ी जलाकर बॉयलर चलता पाया गया। इसके बाद महावीर ट्रांसमिशन फैक्ट्री में वेट स्क्रबर चलता पाया गया। इस वजह से यहां रात में धुआं फैलता है। टीम लक्ष्मी ट्रेडर्स पहुंची, जहां कपड़ा रंगने के लिए कड़ी जलाकर बायलर चलाने की बात सामने आई। इसे भी नोटिस जारी किया गया। टीम को निरीक्षण में कीको फोम फैक्टरी में भी लकड़ी जलाकर वायलर चलाने की शिकायत मिली, उसे भी नोटिस जारी किया है।
कोट:
वायू प्रदूषण करने की शिकायत पर पांचों फैक्टरियों में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चार में प्रदूषण की शिकायत सच साबित हुई। चारों फैक्टरी संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। -मनोज कुमार सिंघल, एडीएम फाइनेंस