{"_id":"5dd191db8ebc3e54b36aedf0","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd188514097","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे से बाहर, लेकिन हवा अभी भी जहरीली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे से बाहर, लेकिन हवा अभी भी जहरीली
विज्ञापन
खतरे से बाहर, लेकिन हवा अभी भी जहरीली
बुलंदशहर। जनपद का एक्यूआई रविवार को खतरे से बाहर आ गया, लेकिन हवा अभी भी जहरीली बनी हुई हैं। लोगों को आंखों में अभी भी सुबह के समय जलन और सांस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, रविवार को जनपद का एक्यूआई 193 मापा गया।
बता दें कि गत माह से जनपद का एक्यूआई लगातार खतरे से बाहर चल रहा था। गत दो दिन पूर्व हवा चलने से जहां स्मॉग की चादर का असर कम होने लगा था। वहीं, रविवार को तेज हवा चलने से स्मॉग की चादर हट गई। जिससे एक्यूआई में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। लेकिन सुबह के समय स्मॉग छाए रहने से लोगों को अभी भी सांस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही आंखों में जलन के साथ अन्य बीमारियां भी लोगों को हो रही है। वहीं, वायु प्रदूषण को बढ़ने से रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने बताया कि वायु प्रदूषण को बढ़ने से रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यह प्रयास का ही नतीजा है कि रविवार को एक्यूआई 193 रहा। उन्होंने लोगों से वायु प्रदूषण के लिए हानिकारक होने वाले कार्य न करने की अपील की है।