{"_id":"5dc6ee838ebc3e5b3c4679c6","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd1880453137","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईट से चेहरा और सिर कुचलकर वृद्ध की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईट से चेहरा और सिर कुचलकर वृद्ध की हत्या
विज्ञापन
murder
- फोटो : amarujala
ईंट से कुचलकर वृद्ध की हत्या
शिकारपुर । कोतवाली क्षेत्र के गांव करैना में अज्ञात लोगों ने ईंट से चेहरा व सिर कुचलकर 65 वर्षीय वृद्ध की हत्या कर दी। शनिवार की सुबह खेत में भरे पानी में उनका शव पड़ा मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के पुत्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव करैना निवासी यूनुस 65 पुत्र शब्बीर गांव में ही रहते हैं। शुक्रवार की शाम लगभग 7.30 बजे अपने घर से जालपी रोड पर टहलने के लिए निकले थे। मृतक के पुत्र शकील ने बताया कि टहलने के बाद वह घेर में आकर सो जाते थे। शनिवार की सुबह जब वह वहां नहीं मिले तो उनकी तलाश शुरू की गई। लगभग 8.00 बजे उनका शव जालपी रोड पर सड़क से हटकर एक खेत में भरे पानी में पड़ा मिला। उनके चेहरे और सिर में ईटों से वार किए गए थे। एसएचओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शव को पोस्टमार्टम को भिजवा कर मामले की जांच की जा रही है।