फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर लगेगी एनएसए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
facebook - फोटो : amarujala
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर लगेगी एनएसए
विज्ञापन

स्याना। अयोध्या प्रकरण पर आने वाले फैसले के दृष्टिगत स्याना में ड्रोन कैमरे से सर्च अभियान चलाया। एसडीएम, सीओ, कोतवाल व ईओ द्वारा स्याना नगर के बाजारों और मोहल्लों में निगरानी एवं भ्रमण भी किया। इस दौरान लोगों से वार्ता करते हुए एसडीएम सुभाष सिंह ने कहा कि अयोध्या प्रकरण के फैसले पर सजगता के साथ सौहार्द बनाए रखना बेहद जरूरी है। सीओ मनीष यादव ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के छत पर ईंट आदि आपत्तिजनक वस्तु मिलने पर उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। कोतवाल नरेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर अयोध्या फैसला, धर्म व सम्प्रदाय के विरूद्व आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले लोगों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही जिसमें देशद्रोह का मुकदमा शामिल है। ऐसे तत्वों के खिलाफ सुनिश्चित कार्यवाही होगी। व्हाट्सएप व फेसबुक पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले लोगों पर रासुका के तहत भी कार्यवाही की जा सकती है। स्याना के मेन बाजार, चांदपुर चुंगी रोड, कसाईबाड़ा, पूड़ावाला मोहल्ला, हनीफगढ़ी आदि मोहल्लों में ड्रोन कैमरे के माध्यम से सर्च की गई। ईओ राजीव कुमार भी मय टीम के मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed