फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर एक मुख्य अध्यापिका निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर मुख्य अध्यापिका निलंबित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपद के गांव मैथना जगतपुर स्थित दो परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मिली अनियमितता पर एक मुख्य अध्यापिका को निलंबित कर दिया है, जबकि दूसरे प्रधान अध्यापक के वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है। बीएसए के इस आदेश से शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बताया कि विगत 24 अगस्त को उन्होंने गांव मैथना जगतपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता अच्छी नहीं पाई गई। खेल सामग्री जारी किए गए बजट से कम मिली। एमडीएम के भोजन को मानक अनुसार न बनाने सहित कई तरह की अनियमितताएं पाई गई। इस पर स्कूल की मुख्य अध्यापिका अनीता सैनी को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए उसे निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसकी आगामी जांच की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी खुर्जा को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि इसी दिन इसी गांव के प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया। यहां पर भी इसी तरह की खामियां और अनियमितताएं पाई गई। इस पर प्रधान अध्यापक सुखवीर सिंह को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से उसके वित्तीय वर्ष 2019-20 के वार्षिक वेतन वृद्धि पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed