{"_id":"5d41da008ebc3e6cf805f51d","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd1814137159","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: घर में लूटपाट और मां से दुष्कर्म, बेटी के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: घर में लूटपाट और मां से दुष्कर्म, बेटी के खिलाफ मामला दर्ज
Thu, 01 Aug 2019 05:12 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 05:12 AM IST
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म
- फोटो : Social Media
नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में बुधवार तड़के तीन सशस्त्र बदमाश एक घर में घुस गए। वहां आरोपियों ने गृहस्वामी को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। आरोप है कि लूटपाट के बाद दो बदमाशों ने उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। गृहस्वामी ने अपनी पुत्री समेत तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार तड़के वह अपनी पत्नी के साथ घर पर ही मौजूद था। सुबह करीब तीन-चार बजे तीन अज्ञात बदमाश हथियारों के बल पर उसके घर में घुस आए। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित व्यक्ति को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर चारपाई पर रस्सी से बांध दिया। साथ ही दो आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पीड़िता के विरोध करने व शोर मचाने पर आरोपियों ने उस पर हमला किया और हत्या की धमकी दी। इसके बाद आरोपी घर से दो मोबाइल फोन व इनवर्टर-बैट्री चोरी कर अपने साथ ले गए। मामले में पीड़ित व्यक्ति ने इस घटना में अपनी पुत्री पर शक जाहिर करते हुए उसको नामजद किया है। साथ ही तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस का दावा उलझा है पेच
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला उलझा हुआ नजर आ रहा है। जांच में सामने आया है कि पीड़ित दंपती की पुत्री ने गैर बिरादरी युवक से परिजनों की मर्जी के विरुद्ध शादी की थी। आरोप है कि परिवार से विच्छेद होने के बाद आरोपी पुत्री ने परिवार को भुगत लेने की धमकी दी थी। इन सभी बिंदुओं के साथ पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
सूचना मिलते ही महकमे में मचा हड़कंप
स्याना नगर क्षेत्र में बदमाशों द्वारा एक घर में घुसकर लूटपाट व महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में एसपी सिटी, सीओ और स्याना कोतवाल भारी भरकम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
जांच के बाद जल्द खुलासा
तीन अज्ञात बदमाशों के द्वारा एक घर में घुसकर लूटपाट और महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर पीड़ित दंपती की पुत्री समेत तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा- एन कोलांचि, एसएसपी