{"_id":"658b283ae0e41f0b3b02e894","slug":"bulandshahr-is-based-on-the-ideals-of-maharaja-ahibaran-pradeep-chaudhary-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-9256-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: महाराजा अहिबरन के ही आदर्शों पर बुलंद है बुलंदशहरः प्रदीप चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: महाराजा अहिबरन के ही आदर्शों पर बुलंद है बुलंदशहरः प्रदीप चौधरी
विज्ञापन
बुलंदशहर। महाराज अहिबरन के नाम पर जिले का नाम रखा जाए और शहर के किसी भी एक चौराहे पर महाराज अहिबरन की मूर्ति लगाई जाए। यह मांगें अहिबरन समाज के पदाधिकारियों ने सदर विधायक प्रदीप चौधरी से की। मंगलवार को महाराज अहिबरन जन्मोत्सव कार्यक्रम में सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को पूरा कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
मंगलवार को नगर के नुमाईश मैदान में आयोजित दो दिवसीय महाराज अहिबरन जन्मोत्सव कार्यक्रम का धूमधाम से समापन हो गया। कार्यक्रम में मंत्री नंदगोपाल नंदी के आने की चर्चाएं थी, लेकिन व्यस्तता के कारण मंत्री कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान भारत वर्षीय बरनवाल वैश्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि भूषण बरनवाल ने सदर विधायक प्रदीप चौधरी और नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल को ज्ञापन सौंपा। मांग की कि जिले का नाम महाराज अहिबरन के नाम पर रखा जाए और शहर के किसी भी एक चौराहे पर महाराज की मूर्ति लगाई जाए। क्योंकि बुलंदशहर का पूर्व में भी नाम बरन शहर ही था, लेकिन अंग्रेजों ने इसे बदल दिया था। सदर विधायक ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महाराज अहिबरन के कारण ही जिले का नाम बुलंदियों पर है और हम सभी को महाराज के बताए मार्गों पर भी चलना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल ने कहा कि समाज के किसी भी व्यक्ति को यदि कोई समस्या है तो वह सीधे आकर मिल सकता है। हर हालात में प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान समाज के पदाधिकारियों ने एकजुट होने और देश हित में कदम उठाने का आह्वान किया। पूजा अर्चना के बाद मंगलवार शाम को धूमधाम के साथ कार्यक्रम का समापन कर दिया गया। मौके पर महिला समिति अध्यक्ष निशिमा बरनवाल, श्रीकांत बरनवाल, विशाल बरनवाल, प्रभु दयाल बरनवाल परसिया, ओम बरनवाल मौजूद रहे।