{"_id":"6692fa317edc70d286025583","slug":"bulandshahr-fire-broke-out-in-a-car-showroom-six-seven-vehicles-were-damaged-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr : कार शोरू में लगी आग, हादसे में छह-सात वाहनों को हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr : कार शोरू में लगी आग, हादसे में छह-सात वाहनों को हुआ नुकसान
Sun, 14 Jul 2024 03:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
उत्तरप्रदेश के बुलन्दशहर में कल शाम एक कार शोरूम में आग लगने से छह से सात गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि हमें रात 9:15 बजे महिंद्रा के शोरूम में आग लगने की सूचना मिली। तुरंत दो दमकल गाड़ियां मौके के लिए रवाना हुईं। पता चला कि ग्राउंड फ्लोर पर बड़ी संख्या में गाड़ियां खड़ी थीं। इसमें से 3 से 4 गाड़ियाँ जल रही थीं। साथ ही पहली मंजिल पर जो सामान था, उसने भी आग पकड़ ली। हमने आग की गंभीरता को देखते हुए और भी फायर टेंडर बुलाए। अब स्थिति नियंत्रण में है। शाम करीब 6:15 बजे धुआं निकला, लेकिन उन्होंने देर से सूचना दी और मालिकों को सूचना देने में जुट गए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट भी लग रहा है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि ऑफिस के अंदर जो कंप्यूटर थे उन्हें चालू छोड़ दिया गया होगा जिसके कारण शॉर्ट सर्किट हुआ है।#WATCH | Uttar Pradesh: Fire broke out in a car showroom in Bulandshahr, yesterday evening leaving six to seven vehicles damaged. pic.twitter.com/e69wmwObOP
— ANI (@ANI) July 13, 2024
विज्ञापन
#WATCH | CFO, Bulandshahr, Parmod Sharma says, "We got information at 9:15 PM about the fire in Mahindra's showroom. Immediately, two fire tenders left for the spot, it was found that there were a large number of vehicles parked on the ground floor, out of which 3 to 4 vehicles… https://t.co/Qw7V36pPjS pic.twitter.com/UvOW9BHfqf
— ANI (@ANI) July 13, 2024
विज्ञापन