{"_id":"61d6f9b436e579407768f02a","slug":"bulandshahr-couple-committed-suicide-by-consuming-poison-in-bibinagar-was-unhappy-due-to-lack-of-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: बीबीनगर में दंपत्ति ने जहर खाकर जान दी, संतान नहीं होने से थे दुखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: बीबीनगर में दंपत्ति ने जहर खाकर जान दी, संतान नहीं होने से थे दुखी
Thu, 06 Jan 2022 07:46 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 06 Jan 2022 07:46 PM IST
सार
बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव चितसोना अलीपुर में एक दंपत्ति शादी के चार साल बाद भी संतान न होने से परेशान था। बुधवार रात युवक टीकम और उसकी पत्नी आरती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद जब तबियत बिगड़ने पर उन्होंने शोर मचाया तो परिजन दोनों को पास के एक निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
थाना क्षेत्र के एक गांव में संतान न होने से परेशान दम्पति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में दोनों को मेरठ ले जाया गया, लेकिन पत्नी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि पति की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव चितसोना अलीपुर में एक दंपत्ति शादी के चार साल बाद भी संतान न होने से परेशान था। बुधवार रात युवक टीकम और उसकी पत्नी आरती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद जब तबियत बिगड़ने पर उन्होंने शोर मचाया तो परिजन दोनों को पास के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां से दोनों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि पत्नी की रास्ते में ही मौत हो गई जबकि पति की मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन