फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr

3539 ग्राम पंचायत सदस्य चुने गए निर्विरोध, 278 पदों पर होगा चुना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr
3539 ग्राम पंचायत सदस्य चुने जाएंगे निर्विरोध, 278 पदों पर होगा चुनाव
विज्ञापन

बुलंदशहर। पंचायत उपचुनाव के लिए कुल 3838 ग्राम पंचायत सदस्यों के सापेक्ष 3539 वार्ड पर प्रत्याशियों को निर्विरोध चुन लिया जाएगा। अब केवल 278 ग्राम पंचायत वार्ड और तीन ग्राम प्रधान पद के लिए 12 जून को मतदान कराया जाएगा।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिले में कुल 12154 ग्राम पंचायत वार्ड के लिए मतदान हुआ था। इस दौरान 3838 ग्राम पंचायत वार्ड पर कोई भी आवेदन नहीं आया था। इसके चलते वह वार्ड खाली रह गए और 369 ग्राम प्रधानों का कोरम पूरा नहीं हो सका था। ऐसे सभी प्रधान अभी तक शपथ भी नहीं ले सके हैं। उपचुनाव के लिए आदेश जारी करने के बाद सोमवार को नाम वापसी प्रक्रिया की गई। इस दौरान तीन ग्राम पंचायतों में से अरनिया ब्लॉक के नगलिया टक्कर से केवल एक ग्राम प्रधान प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस लिया। जबकि दानपुर के भमरौआ और सिकंदराबाद के दुल्हैरा में किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा वापस नहीं लिया। ग्राम पंचायत सदस्य पद के कुल 3838 वार्ड पर कुल 213 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया। जिसके चलते 3539 वार्ड पर सदस्यों को निर्विरोध चुना गया। वहीं अब केवल 278 ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड के लिए चुनाव होना है, जबकि कुल 21 वार्ड पर अभी भी कोई नामांकन न होने से वह खाली रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed