फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

दबंगई: पुलिसकर्मी ने साथी के साथ प्रॉपर्टी डीलर से की मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
दबंगई : पुलिसकर्मी ने साथी के साथ प्रॉपर्टी डीलर से की मारपीट
विज्ञापन

सिकंदराबाद । तगादा करने से नाराज थाना गुलावठी में तैनात सिपाही ने सिकंदराबाद में अपने साथी के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर के साथ मारपीट की। उक्त दोनों ने प्रॉपर्टी डीलर को अपनी कार में डाल लिया और कोतवाली सिकंदराबाद के बाहर छोड़ा दिया। मारपीट की पूरी घटना रेस्टोरेंट पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित के साथी ने आरोपी सिपाही और उसके साथी के खिलाफ तहरीर दी है।

सदरपुर गाजियाबाद निवासी सुनील चौधरी पुत्र केहर सिंह ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करता हैं। उसने एक पुलिसकर्मी को प्लाट बेचा था। जिसके कुछ रुपये बकाया रह गए थे। जिनके लिए वह तगादा करता रहता था। तगादा करने को लेकर उक्त पुलिसकर्मी उससे नाराज रहने लगा था। बताया कि फिलहाल उक्त पुलिसकर्मी थाना गुलावठी में तैनात हैं। सुनील के साथी वसा ठीकरी थाना जानी मेरठ ने बताया कि शुक्रवार को सुनील बुलंदशहर में एक जमीन के सौदे के सिलसिले में सुखपाल सैनी नाम के व्यक्ति से बात करने के लिए आया था और वह भी उसके साथ था। सिकंदराबाद के कुत्ते की कब्र पर स्थित एक रेस्टोरेंट में नाश्ता करने के लिए रूके। इसी दौरान उक्त पुलिसकर्मी अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और बात करने के लिए कहने लगा। बातचीत के दौरान पुलिसकर्मी व उसके साथी ने सुनील के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों ने सुनील को अपनी कार में डाल लिया और कोतवाली सिकंदराबाद के बाहर लाकर छोड़ दिया। बताया कि पूरा घटनाक्रम रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। नगेंद्र ने आरोपी पुलिसकर्मी और उसके साथी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर से मारपीट मामले की पुलिस जांच कर रही हैं। दोषी होने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। जांच रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी जाएगी।
- योगेंद्र सिंह, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed