{"_id":"5ff50062a04af65c0a1ec048","slug":"bulandshahar-news-case-on-shopkeeper-and-company-for-caste-revealing-word-on-product","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहरः जूते पर लिखा था जातिसूचक शब्द, दुकानदार और कंपनी पर केस, हिरासत में आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहरः जूते पर लिखा था जातिसूचक शब्द, दुकानदार और कंपनी पर केस, हिरासत में आरोपी
Wed, 06 Jan 2021 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 06 Jan 2021 05:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
गुलावठी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को जातिसूचक शब्द लिखे हुए जूते बेचते हुए पकड़ा है। कार्यकर्ताओं ने आरोपी गुलावठी पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। बजरंग दल के नगर संयोजक विशाल चौहान ने आरोपी युवक एवं जूते बनाने वाली अज्ञात कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बजरंग दल के नगर संयोजक विशाल चौहान ने गुलावठी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह जीटी रोड पर टाउन स्कूल के पास होटल के बराबर में जूते खरीदने के लिए रुके। वहां देखा कि जूतों के नीचे जातिसूचक शब्द लिखा हुआ था। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ अभद्रता व मारपीट की।
विज्ञापन
पुलिस ने विशाल चौहान की तहरीर पर आरोपी एवं अज्ञात जूते बनाने वाली कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल सचिन मलिक का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन