{"_id":"620bff54cef7013a635fa2a3","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd234135018","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले बंद मकान में की चोरी, फिर लगा दी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले बंद मकान में की चोरी, फिर लगा दी आग
विज्ञापन

गुलावठी। क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगा पाना पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है। क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं, जिससे व्यापारियों और क्षेत्रवासियों में दहशत है। वहीं, अब चोरों ने नगर के मोहल्ला पीरखां में एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये का माल व नकदी चोरी कर ली और इसके बाद चोरों ने मकान में आग लगा दी। जिससे बचा हुआ घर का सामान भी जल गया।
मोहल्ला पीरखां निवासी ताहिर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांवों में फेरी लगाकर सरसों का तेल बेचता है। सोमवार को वह अपनी पत्नी मुनजरीन व बच्चों के साथ पिलखुवा के गांव सिखैड़ा स्थित अपनी ससुराल गया था। मंगलवार दोपहर जब वह अपने घर लौटा तो घर का एक जंगला टूटा हुआ था। ताहिर ने बताया कि चोर गैस सिलेंडर, सरसों के तेल के कनस्तर, चांदी के जेवरात, कपड़े एवं अन्य कीमती सामान चुरा ले गए हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने मकान में आग लगा दी। आग से घर में रखा सारा सामान जल गया। चोरी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, स्थानीय नेता व व्यापारियों ने भी रोष जताते हुए पुलिस से मामले का जल्द से जल्द राजफाश करने की मांग की है।
गुलावठी में बढ़ीं चोरी की घटनाएं
गुलावठी क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ गया है। चोरों ने मोहल्ला पीरखां में ताहिर के मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जबकि, गत 10 फरवरी की रात को चोरों ने हाईवे स्थित प्रदीप कुमार कंसल की किराने की दुकान से दो लाख का सामान चोरी कर लिया। 30 जनवरी को सैदपुर रोड पर चोरों ने तीन दुकानों का निशाना बनाया। 29 जनवरी को ग्राम फैजाबाद रिढ़ावली में चोरों ने पूर्व फौजी के मकान से लाईसेंसी बंदूक, सोने व चांदी के जेवरात व नगदी चोरी कर ली। 6 जनवरी को चोरों ने सैदपुर रोड पर लोकेश गर्ग की कीटनाशक दवाईयों की दुकान में चोरों ने हजारों रूपए का दवाईयां व सीसीटीवी की डीवीआर चोरी कर ली थी।
विज्ञापन
कोट
मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी