फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

अब स्कूल परिसर से बाहर गए शिक्षक तो कटेगा वेतन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
अब स्कूल परिसर से बाहर गए शिक्षक तो कटेगा वेतन
विज्ञापन

बुलंदशहर। बेसिक स्कूलों में शैक्षिक कार्य अब टाइम एंड मोशन स्टडी के अनुसार होगा। इसके तहत शिक्षकों को तमाम जिम्मेदारियां दी गई हैं। इससे शिक्षक मनमानी नहीं कर सकेंगे। अगर किसी बहाने कोई शिक्षक स्कूल परिसर से बाहर गया तो उसका वेतन काट लिया जाएगा।
नई व्यवस्था के अनुसार विद्यालय संचालन की अवधि के दौरान खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से प्रधानाध्यापकों को बैठकों में बुलाए जाने की शिकायतों पर शासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। प्रशासनिक समीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है। इसका पालन शिक्षकों समेत अधिकारियों को हर हाल में करना होगा। बेसिक स्कूलों को अपनी विभिन्न कार्रवाइयों की अब 14 पंजिकाएं भी रखनी होंगी। शिक्षक डायरी के अलावा उपस्थिति, प्रवेश, कक्षावार छात्र उपस्थिति, एमडीएम, समेकित निशुल्क सामग्री वितरण, स्टॉक, आय, व्यय, चेक इश्यू, बैठक, निरीक्षण, पत्र व्यवहार, बाल गणना पंजिका अपडेट रखनी होगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी = विभागीय स्कूलों में समावधि एवं कार्य निर्धारण के संबंध में टाइम एंड मोशन स्टडी के अनुसार शैक्षिक कार्य कराने का निर्देश शासन ने जारी किया है। इसका पालन हर हाल में करना होगा। इससे अध्यापकों की मनमानी पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed