फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बजरंग दल का प्रदर्शन, लापता आकाश नानी के घर मिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बजरंग दल का प्रदर्शन, लापता आकाश नानी के घर मिला
विज्ञापन

जहांगीराबाद। कोतवाली के जलीलपुर गांव में बुधवार देर रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर हुए हमले से कई संगठनों में रोष है। विभिन संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रामलीला मैदान में प्रदर्शन किया। वहीं, पुलिस को दो दिन बाद लापता हुए बजरंग दल कार्यकर्ता आकाश उसकी नानी के घर मिल गया है।
बुधवार देर रात जलीलपुर में बजरंग दल के जिला गोरक्षा प्रमुख यतेंद्र उर्फ छोटे गहना और पुष्पेंद्र मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गए। यतेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद व 30-40 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं गांव निवासी बजरंग दल के कार्यकर्ता आकाश का घटना की रात से ही गायब होना पुलिस प्रशासन की नींद उड़ाए हुए था। बृहस्पतिवार से ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अपने सोशल मीडिया ग्रुपों पर कोतवाली के घेराव का आह्वान करना शुरू कर दिया। शुक्रवार को कई थानों के भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने नगर के रामलीला मैदान में ही प्रदर्शन किया और प्रशासन से आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। वहीं पुलिस ने शुक्रवार सुबह आकाश को भी उसकी नानी के यहां से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। प्रदर्शन के दौरान जिला पंचायत सदस्य योगेश राज, संजीव बालियान, सौरभ भारद्वाज, उमेश लोधी, एकांत गिरी, मनोज शास्त्री, रिंकू राणा, रामपाल सिंह लोधी, जितेंद्र, यतेंद्र छोटे गहना आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सीओ रमेशचंद त्रिपाठी ने बताया कि दो लोगों को मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

हीरापुर में आराम कर रहा था आकाश
आकाश के परिजनों ने उसके गायब होने का आरोप लगाते हुए अनहोनी की आशंका जता रहे थे। लेकिन वह अपनी नानी के यहां डिबाई थाना क्षेत्र के गांव हीरापुर में आराम करता मिला। पुलिस ने शुक्रवार सुबह उसे उसकी नानी के यहां से बरामद कर लिया। इसके बाद परेशान परिजन व हैरान पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। सीओ रमेशचंद्र त्रिपाठी व कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed