फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बिहार से गुजरात तक फैले हैं ऑनलाइन ठगी के तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बिहार से गुजरात तक फैले हैं ऑनलाइन ठगी के तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में हो रही साइबर ठगी के तार देश के छह राज्यों से जुड़े हैं। जुलाई माह में नगर निवासी एक फौजी की पत्नी के खाते से शातिर ठगों ने लिंक भेजकर करीब 58 हजार रुपये निकाल लिए थे। साइबर टीम की जांच में बिहार, झारखंड, हरियाणा और गुजरात समेत पूर्वी यूपी निवासी छह शातिर ठगी में शामिल पाए गए हैं। मामले में नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शिकारपुर बाईपास रोड स्थित रामविहार कॉलोनी निवासी मधु दहिया ने नगर कोतवाली में 16 जुलाई 2021 को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि पति राजेंद्र सिंह भारतीय सेना में जवान हैं। मधु दहिया के मोबाइल पर 16 जुलाई को एक लिंक आया जिसे खोलते ही कुछ औपचारिकताएं उन्होंने पूरी कर दीं। इसके पूर्ण होते ही उनके खाते से 58 हजार 718 रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने मामला साइबर सेल को सौंप दिया था।
विज्ञापन

साइबर टीम ने मामला सामने आते ही गहनता से जांच पड़ताल शुरू की। प्रारंभिक तौर पर महिला के फोन पर आए मेसेज के आधार पर जांच की और फिर उनके खाते से जो रकम आरोपियों के खाते में गई, उन खातों की डिटेल खंगाली गई। इसके आधार पर एक-एक कर छह नाम सामने आए। सबसे पहले रकम रेनू देवी पत्नी धरतीक सिंह निवासी दुमारी फतुआ दुमारी, पटना बिहार के खाते में गई। इसके बाद क्रमश: लवकुश कुमार पुत्र हरीलाल निवासी गांव महारिया लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश, हर्ष धोहरी पुत्र संजय धोहरी निवासी कंसापुर रोड रामनगर, यमुना नगर हरियाणा, बसंता हैम्बरोम निवासी गांव बालेश्वर ताल पलसाना सूरत शहर, गुजरात, बासीर अंसारी पुत्र कलीम अंसारी निवासी गांव बारादाहा कालाझारिया, जामताड़ा, झारखंड, मानिक साहा पुत्र मुखलाल साहा निवासी करियोडिह तालझीरा, पाकुड झारखंड के खाते में ट्रांसफर हुई। अब नगर कोतवाली पुलिस इन आरोपियों के पतों को तस्दीक करने के लिए संबंधित क्षेत्र की पुलिस से संपर्क करेगी। तस्दीक होने पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर सेल टीम ने जनवरी 2021 से 25 अगस्त 2021 तक करीब 58 पीड़ितों के साथ हुई ठगी के मामलों में उनकी रकम वापस कराई है। साइबर सेल में तैनात उपनिरीक्षक राजीव गौड़ ने बताया कि टीम ने इन 58 लोगों से ठगे गए करीब 28 लाख रुपये आरोपियों के खाते फ्रीज कराकर वापस करवा दिए हैं।
अंजान नंबरों से बचें, न दें अपनी डिटेल
एसपी क्र ाइम ने बताया कि आजकल ठग लिंक भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। किसी भी ऑनलाइन फार्म को बिना आधिकारिक पुष्टि के न भरें। अंजान कॉल पर किसी के द्वारा दिए जाने वाले प्रलोभन में न आएं। किसी को भी अपनी बैंक डिटेल न दें, यह आपके लिए होती है, इसे गोपनीय रखें। किसी भी तरह की ऑनलाइन ठगी होने पर जल्द से जल्द पुलिस से संपर्क करें।

एसपी क्राइम : एक महिला के खाते से रकम निकाले जाने के मामले में जांच की गई तो बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुल छह लोगों के नाम सामने आए हैं। एफआईआर दर्ज करा दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed