फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

महिला को अगवा कर किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
महिला को अगवा कर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

औरंगाबाद। क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम महिला को अगवा कर युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। आरोपी फरार है।

परिजनों ने बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे महिला खेतों से पशुओं के लिए हरा चारा लेने गई थी। इस दौरान गांव का एक युवक उसे रास्ते से अगवा कर गन्ने के खेत में ले गया। यहां युवक ने डरा धमकाकर महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद में आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। जब महिला घर पहुंची तो उसने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन पीड़िता को साथ लेकर थाने पर पहुंचे और आरोपी को नामजद करते तहरीर दी। इंस्पेक्टर योगेंद्र मलिक ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed