{"_id":"6075ce9e8ebc3e59086959bb","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd2171260137","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीपीसीआर जांच की संख्या होगी दोगुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीपीसीआर जांच की संख्या होगी दोगुनी
विज्ञापन
आरटीपीसीआर जांच की संख्या होगी दोगुनी
बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। इससे प्रदेश के अन्य जनपदों समेत बुलंदशहर में भी लगातार पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर शासन ने जिन जिलों में आरटीपीसीआर (रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉजिमरेस चेन रिएक्शन) जांच हो रही है। वहां पर जांच की संख्या दोगुना करने के निर्देश दिए हैं। आरटीपीसीआर की अभी तक प्रतिदिन करीब 500 जांच हो रही है। उसे दोगुना करने के निर्देश शासन ने दिए हैं।
विगत वर्ष कोरोना काल शुरू होने पर सर्वप्रथम आरटीपीसीआर जांच शुरू की गई। इसके बाद ट्रूनेट और बाद में एंटीजन किट से जांच की गई। वर्तमान समय में जनपद में प्रतिदिन करीब दो हजार लोगों का सैंपल लेकर जांच की जा रही है। इसमें करीब 500 जांचें आरटीपीसीआर और शेष जांच एंटीजन किट से की जा रही है। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर शासन द्वारा जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों में संक्रमण की पहचान करने के लिए जांच की संख्या बढ़ाई जाएगी।
चुनाव कर्मियों को कोरोना से बचाव को लगा टीका
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं, प्रशिक्षण ले रहे कर्मियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण करवाया जा रहा है। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को संपन्न कराने के लिए समस्त विभागों के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दूसरी ओर जनपद में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। पंचायत चुनाव को कोरोना से मुक्त रखा जा सके इसके लिए प्रशिक्षण ले रहे कर्मियों को कोरोना से बचाव का टीका लगवाया जा रहा है। इसके लिए टीम को प्रशिक्षण स्थल (केंद्रीय विद्यालय) भेजकर संक्रमण से बचाव को टीका लगाने के निर्देश दिए गए हैं।