फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बुलंदशहर ः अब 18 वार्डों पर रहेगा महिलाओं का राज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बुलंदशहर - अब 18 वार्डों पर रहेगा महिलाओं का राज
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला प्रशासन ने शनिवार देर शाम जिला पंचायत सदस्य के 52 वार्डों का आरक्षण जारी कर दिया है। कुल सीटों में 18 सीटों पर महिलाएं ही चुनाव लड़ेंगी, जबकि पूर्व में सभी वर्गों में 17 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई थीं। वहीं, इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट भी महिला के लिए आरक्षित की गई है। इसके अलावा अनारक्षित सीटों पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस बार भी 17 सीटें अनारक्षित रखी गई हैं। सभी वार्डों में से चार वार्ड अनुसूचित जाति की महिला और आठ वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि पांच वार्ड में पिछड़ा वर्ग की महिला और नौ वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह नौ वार्ड महिलाओं के आरक्षित किए गए हैं।
जिला पंचायत का वार्डवार आरक्षण
- अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए अनूपशहर का वार्ड 49, खुर्जा का वार्ड 24, खुर्जा का वार्ड 26, शिकारपुर का वार्ड 38 आरक्षित किया गया है।
- अनुसूचित जाति के लिए शिकारपुर क्षेत्र का वार्ड 39, अरनिया का वार्ड 29, अरनिया का वार्ड 31, जहांगीराबाद का वार्ड 52, सिकंदराबाद का वार्ड 21, शिकारपुर का वार्ड 37, सिकंदराबाद का वार्ड 19 और पहासू क्षेत्र का वार्ड 33 आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

- पिछड़ा वर्ग की महिलाआें के लिए जहांगीराबाद-लखावटी क्षेत्र का वार्ड 51, दानपुर-डिबाई का वार्ड 42, जहांगीराबाद क्षेत्र का वार्ड 50, गुलावठी का वार्ड 12 और डिबाई क्षेत्र का वार्ड 45 को आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पिछड़ा वर्ग के लिए डिबाई क्षेत्र का वार्ड 44, बुलंदशहर-लखावठी क्षेत्र का वार्ड 18, ऊंचागांव का वार्ड एक, स्याना का वार्ड पांच, दानपुर का वार्ड 41, गुलावठी-बीबीनगर क्षेत्र का वार्ड 11, डिबाई-अनूपशहर का वार्ड 46 और बीबीनगर का छह और बुलंदशहर क्षेत्र का वार्ड 17 आरक्षित किया गया है।
- महिलाओं के लिए अरनिया क्षेत्र का वार्ड 30, सिकंदराबाद का 20, खुर्जा का 25, खुर्जा 28, दानपुर-पहासू क्षेत्र का 35, पहासू का 32, ऊंचागांव का दो, स्याना का चार और बुलंदशहर क्षेत्र का वार्ड 16 आरक्षित किया गया है।
- अनारक्षित वार्डों में ऊंचागांव क्षेत्र का वार्ड तीन, बीबीनगर का सात, अगौता का आठ, अनूपशहर का 47, पहासू-दानपुर का 34, दानपुर का 36, डिबाई 43, अनूपशहर 48, सिकंदराबाद-गुलावठी का 23, सिकंदराबाद-बुलंदशहर का 22, खुर्जा का 27, अगौता-बुलंदशहर का नौ, अगौता-लखावठी-स्याना का वार्ड 10, लखावठी-जहांगीराबाद का वार्ड 14, लखावठी-अगौता का वार्ड 13, दानपुर-शिकारपुर का 40 और बुलंदशहर क्षेत्र का वार्ड 15 शामिल है।

नंदलाल, जिला पंचायतराज अधिकारी = जिला प्रशासन ने आरक्षण की सूची जारी कर दी है। अब 23 मार्च तक इस पर आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इसके बाद अनंतिम सूची का प्रकाशन कर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed