फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

आरजू हत्याकांड = हत्यारोपियों की गिरफ्तारी ने होने पर तहसील मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
आरजू हत्याकांड = हत्यारोपियों की गिरफ्तारी ने होने पर तहसील मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

स्याना। खानपुर थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर में बीते रविवार को मासूम बेटे के सामने आरजू की चाकू मारकर हत्या के विरोध में लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया लेकिन उनकी गिरफ्तारी अब तक नहीं की है। गुस्साए लोगों ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय प्रदर्शन कर जल्द हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
खानपुर थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर में रविवार देर शाम मासूम बेटे के सामने ही आरजू की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक अथर, कासिब और फैसल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। परिजनों ने रुपयों के लेन-देन के विवाद में हत्या की बात कही थी। पुलिस ने मामले में जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही थी। लेकिन, 48 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों का सुराग तक नहीं लगा सकी है। गिरफ्तारी न होने के विरोध में दर्जनों ग्रामीणों ने स्याना तहसील मुख्यालय पहुंचकर मंगलवार को प्रर्दशन किया। साथ ही खानपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। उनका कहना है कि हत्या से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है व लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। गांव में तनाव है। मृतक आरजू के भाई शादाब का कहना है कि तीन दिन गुजरने के बाद भी खानपुर पुलिस नामजद हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है बल्कि नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। लोगों ने स्याना में सीडीओ की अध्यक्षता में चल रहे समाधान दिवस में भी पहुंचकर ज्ञापन दिया गया। इस दौरान बुद्दू खां, आसिफ खां, फैजान खान, आजाद खां, कमरूजमा, जुल्फिकार अली खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

अलका सिंह, सीओ = नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। शीघ्र आरोपी पुलिस के शिकंजे में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed