फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

मेधावी छात्राओं के नाम पर तालाबों का किया गया नामकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
गांव सलामतपुर में मेधावी छात्रा के नाम पर किया गया तालाब का नामकरण.. - फोटो : BULANDSHAHR
मेधावी छात्राओं के नाम पर तालाबों का किया गया नामकरण
विज्ञापन

अनूपशहर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तहसील सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में 81 छात्राओं के नाम पर क्षेत्र के 81 तालाबों का नामकरण एक वर्ष के लिए किया गया।

सोमवार को तहसील सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को महिला सशक्तीकरण दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान सराहनीय सेवा करने वाली महिलाओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही महिलाओं को आवासीय आवंटन और विरासत प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही तहसील प्रशासन ने एक अनूठी पहल पेश की। इस दौरान छात्रा गुंजन शर्मा, हर्षिता गौर, निधा परवीन, इकरा, ज्योति राघव, मधु, भूमिका, कुमारी पूजा, सोनम, छवि, करिश्मा समेत 81 छात्राओं के नाम पर 81 तालाबों का एक साल के लिए नामकरण किया गया। साथ ही छात्राओं की नाम पट्टिकाएं भी लगवाई गई हैं। एसडीएम पदमसिंह ने महिला सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज जीवन के हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़ चढ़कर अपनी भूमिका निभा रही हैं। वहीं, बार अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बालियान ने अध्यक्षता और तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह ने कार्र्यक्रम का संचालन किया। गांव सलामतपुर के संविलियन स्कूल में नारी चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें नियमित आने वाली छात्राओं की माताओं को सम्मानित किया गया। मेधावी छात्रा भूमिका के नाम पर तालाब का नामकरण किया गया। एसडीएम पदम सिंह ने लिंग भेद न करने और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। अनूपशहर ब्लॉक प्रमुख मीनू राघव कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं। एलडीएवी इंटर कालेज में महिला दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed