{"_id":"604666b88ebc3ee63a17a8e1","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd215067419","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष मुहूर्त में होगा महाशिवरात्रि का पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष मुहूर्त में होगा महाशिवरात्रि का पूजन
विज्ञापन

बुलंदशहर। महाशिवरात्रि पर इस बार शिव योग बन रहा है। महाशिवरात्रि 11 मार्च को मनाई जाएगी और इस बार विशेष मुहूर्त में पूजा - अर्चना होगी। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र होगा और चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार महाशिवरात्रि पर विशेष संयोग बन रहा है। 11 मार्च को निशीथ व्यापिनी चतुर्दशी होने के कारण चतुर्दशी का व्रत और पूजन भी होगा। भृगु क्षेत्र आश्रम के आचार्य शिवदत्त शास्त्री ने बताया कि इस बार महाशिवरात्रि विशेष मुहूर्त में मनाई जाएगी। महाशिवरात्रि पर व्रत रखने से भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी और अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है। इस बार महाशिवरात्रि धन, सौभाग्य और समृद्धि देने वाला है। महाशिवरात्रि के दिन चार प्रहर की पूजा और रुद्राभिषेक से सभी नकारात्मक प्रभार दूर हो जाते हैं। महाशिवरात्रि के दिन अगर रुद्राक्ष पहनकर पूजा की जाए तो सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। महाशिवरात्रि पर नगर के भूतेश्वर मंदिर, साठा मंदिर, देवी मंदिर, राजराजेश्वर मंदिर, मनसा देवी मंदिर, हनुमान मंदिर और गंगेरुवा स्थित श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ आदि में पूजा-अर्चना के साथ प्रसाद आदि का वितरण होगा। महाशिवरात्रि को लेकर शिवालयों में तैयारियां शुरू हो गई है।