{"_id":"604666b68ebc3ec79e7bb47b","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd215067359","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष सत्र के तहत 340 महिलाओं ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष सत्र के तहत 340 महिलाओं ने लगवाया टीका
विज्ञापन

बुलंदशहर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कोरोना से बचाव के लिए जिले के तीन केंद्रों पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान 340 महिलाओं को टीके लगाए गए। वहीं, अन्य केंद्रों पर 60 वर्ष से अधिक और 45 से 59 वर्ष तक के 4,596 गंभीर रोगियों को भी टीके लगाए गए। इस दौरान डिबाई विधायक अनीता लोधी, पूर्व मंत्री किरनपाल सिंह समेत अन्य लोगों ने टीका लगवाया।
जिला महिला अस्पताल, संयुक्त चिकित्सालय और खुर्जा अस्पताल को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए विशेष बूथ बनाया गया। एसीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों केंद्रों पर टीका लगवाने वाला स्टाफ महिलाओं का रहा। इस दौरान पहले से पंजीकृत को पहले और केंद्र पर पंजीकरण कराने वालों को बाद में टीका लगाया गया।
कोरोना टीकाकरण करवाने के लिए आए लोगों को केंद्र पर पंजीकरण कराने के दौरान काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार देहात क्षेत्रों में नेटवर्क न होने के कारण पंजीकरण होने में देरी हो जाती है। जिससे लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। अगर नेटवर्क की समस्या न हो तो टीका लगवाने वालों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 340 महिलाओं को तीन केंद्रों पर टीके लगाए गए। टीकाकरण के दौरान किसी भी केंद्र से किसी के स्वास्थ्य बिगड़ने की सूचना नहीं है। केंद्र पर आने वाले पात्र लोगों की जांच-पड़ताल के बाद टीका लगाया जा रहा है।