फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बुलंदशहर - सहायक अध्यापक को बीएसए ने किया निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बुलंदशहर - सहायक अध्यापक को बीएसए ने किया निलंबित
विज्ञापन

बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा के एक सहायक शिक्षक को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। शिक्षक पर लगातार स्कूल से अनुपस्थित रहने, ऑनलाइन अवकाश के लिए आवेदन न करने और बिना अवकाश संस्तुति के छुट्टी पर रहने का आरोप है। साथ ही आगामी जांच के लिए भी एक एबीएसए को जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि विकास खंड बुलंदशहर के एबीएसए नरेंद्र कुमार ने रिपोर्ट देकर अवगत करवाया कि गांव भटवारा स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक शिक्षक चैतन्य सिंह भगवान पिछले काफी समय से लगातार स्कूल से अनुपस्थित चल रहा है। उक्त शिक्षक ने न तो ऑनलाइन अवकाश लिया और न ही अवकाश की किसी अधिकारी से संस्तुति करवाई है। इस पर संबंधित शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उसे निलंबन अवधि तक प्राथमिक विद्यालय कुराला में सम्बद्ध कर दिया है। इसके अलावा शिक्षक पर लगे आरोपों की आगामी जांच के लिए एबीएसए स्याना कुसुम सैनी को जांच अधिकारी नियुक्त कर आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed