{"_id":"602428e68ebc3ee9456e9c87","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd213515349","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जिले में भी होगी एम परिवहन एप से फिटनेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जिले में भी होगी एम परिवहन एप से फिटनेस
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में 17 फरवरी से एम-परिवाहन एप के जरिए फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। इस व्यवस्था के तहत कार्यालय के 500 मीटर रेंज में वाहन के अलग-अलग बिंदुओं पर फोटो अपलोड करने होंगे। इसके बाद ही फिटनेस प्रमाणपत्र जारी होगा।
परिवहन विभाग के कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए फिटनेस व्यवस्था में ई-प्रणाली को अपनाने की कवायद शुरू गत माह पूर्व शुरू कर दी गई। इसके लिए वाहन स्वामियों को किसी भी जनसेवा केंद्र या साइबर कैफे पर जाकर परिवहन विभाग की ओर से संचालित हो रहे एम परिवहन एप पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद तिथि मिलेगी। इसके बाद निर्धारित तिथि पर वाहन के साथ एआरटीओ कार्यालय पहुंचना होगा। इसके बाद ही वाहन का फिटनेस प्रमाणपत्र जारी होगा। फिटनेस प्रमाणपत्र के लिए आवेदन फॉर्म पर दिए गए नंबर को फिटनेस एप में खोला जाएगा। इसके बाद लिंक मिलेगा। जिस पर वाहन का हर प्रकार से फोटो खींचकर एप पर अपलोड किया जाएगा और वाहन की स्थिति का भी जिक्र किया जाएगा। इससे वाहन की जांच में उसकी वास्तविक स्थिति के बारे में भी सही जानकारी मिल सकेगी।
वाहनों की फिटनेस जांच के लिए संबंधित अधिकारी द्वारा एम-परिवहन एप का प्रयोग करना होगा। एप में वाहन की पूरी फोटो, चेसिस नंबर, आगे-पीछे की सभी लाइट, नंबर प्लेट, गांडी का इंजन, हार्न, इंडीकेटर, सीट, फाग लाइट, फर्स्ट एंड बाक्स, रिफ्लेक्टर, सफाई, डेंट-पेंट आदि की जांच होगी। यह सबकुछ ऑनलाइन एप द्वारा होगा।
विज्ञापन
मोहम्मद कय्यूम, एआरटीओ प्रशासन - वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया 17 फरवरी से परिवहन एप द्वारा शुरू हो जाएगी। एप के माध्यम से फिटनेस प्रमाणपत्र लेने से पूर्व वाहन की जरूरी प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा। साथ ही संबंधित वाहन के कार्यालय पर बिना आए फिटनेस प्रमाणपत्र जारी नहीं होगा।