फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

सात उपनिरीक्षक समेत दस पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
सात उपनिरीक्षक समेत दस पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला पुलिस से सात दरोगा समेत दस पुलिसकर्मी बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हो गए। पुलिसकर्मियों के सम्मान में पुलिस लाइन के सभागार मे एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान आला अफसर भी मौजूद रहे।
जिला पुलिस से उपनिरीक्षक अलाउद्दीन, उपनिरीक्षक मनवीर सिंह, उपनिरीक्षक रामप्रसाद, उपनिरीक्षक रामगोपाल, उपनिरीक्षक राकेश कुमार, उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र मौर्य, उपनिरीक्षक धर्म सिंह, मुख्य आरक्षी रामवीर सिंह, आरक्षी रमेश चंद और फालवर कमल सिंह बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हो गए। पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित विदाई कार्यक्रम में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने अधिवर्षता आयु पूरी करने के उपरांत सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। एसएसपी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को शॉल, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर विदाई दी। एसएसपी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करते हुए पुलिस विभाग में उनके सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना भी की। इस अवसर पर एसपी क्राइम शिवराम यादव, एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी देहात हरेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एडीएम को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई
फोटो समाचार
बुलंदशहर। एडीएम फाइनेंस मनोज कुमार सिंघल की सेवानिवृत्ति पर बृहस्पतिवार को उन्हें कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विदाई दी गई। डीएम रविंद्र कुमार ने विदाई समारोह में एडीएम को पुष्प गुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि 31 वर्ष की सेवाओं को देते हुए एडीएम ने सरकारी सेवा में एक लंबा सफर तय किया है। डीएम ने एक कविता ‘उजाले अपनी यादों को हमारे साथ रहने दो, न जाने किस गली में जिंदगी की शाम हो जाए‘ के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं। एडीएम ने कहा कि भविष्य में भी यदि उनके अनुभव की आवश्यकता होती है तो वह उपलब्ध रहेंगे। विदाई समारोह का संचालन हरवंश सिंह ने किया। इस मौके पर एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह, एसडीएम सदर आशीष कुमार सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सतीश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed