फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

पांच साल में छह ग्राम पंचायतों पर हुए उपचुनाव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
पांच साल में छह ग्राम पंचायतों पर हुए उपचुनाव
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पिछले पांच साल के दौरान प्रधानों के कार्यों पर चर्चाएं होनी शुरू हो गई हैं। जनपद में गत पांच साल में छह ग्राम पंचायतों पर उपचुनाव हुए। वहीं दूसरी ओर तीन प्रधान बर्खास्त तो तीन की मौत भी हुई। प्रधान बनने से लेकर कार्यकाल समाप्ति तक प्रधानों पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगते रहे।
जनपद में 951 ग्राम पंचायत हैं। इन पर 25 दिसंबर 2015 को प्रधान तैनात हो गए थे। गांवों में विकास के तमाम कार्य शुरू कराए गए। इसमें स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में शौचालय निर्माण भी कराए गए। शौचालय निर्माण और विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायतों पर हुई जांच में बीबीनगर क्षेत्र के गांव अहमदानगर, पहासू क्षेत्र के गांव पहासू देहात और बीबीनगर क्षेत्र के गांव बैनीपुर के ग्राम प्रधान को बर्खास्त किया गया। जबकि बुलंदशहर क्षेत्र के गांव कोरौली, जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव जड़ौली और अगौता क्षेत्र के गांव खेड़ी के ग्राम प्रधान की मौत हो गई थी। इसके चलते इन सभी ग्राम पंचायतों पर उपचुनाव करवाए गए।
विज्ञापन

10 प्रधान हुए सस्पेंड, जांच के बाद हुए बहाल
जनपद में गत पांच साल के कार्यकाल में शौचालय निर्माण और विकास कार्यों में अनियमितता सामने आने पर 10 प्रधान सस्पेंड भी हुए। बाद में इन प्रधानों ने लगे आरोप को निराधार बता विभागीय जांच में सहयोग किया। इसके चलते जांच के बाद यह प्रधान बहाल भी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गबन करने पर 12 प्रधानों से हुई रिकवरी
गत पांच साल में प्रधानों पर आरोप-प्रत्यारोप लगने के साथ सरकारी राजस्व का गबन करने के भी मामले सामने आए। इस पर विभाग की ओर से 12 प्रधानों से लाखों रुपये की रिकवरी की गई। अफसरों का दावा है कि उक्त सभी प्रधानों से सरकारी राजस्व की रिकवरी कर ली गई है। जबकि ग्राम पंचायत पहासू देहात के बर्खास्त किए गए प्रधान ने अभी तक सरकारी राजस्व की राशि जमा नहीं करवाई है। उसे विभाग की ओर से आरसी जारी कर दी गई है। जिला पंचायती राज अधिकारी नन्दलाल का कहना है कि उक्त प्रधान से राजस्व की रिकवरी जल्द कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed