फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

नौ गोकश महिलाओं को पुलिस ने दबोचा, भारी संख्या में गोवंश बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
नौ गोकश महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा, भारी संख्या में गोवंश बरामद
विज्ञापन

छतारी। थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर के जंगल में रविवार देर रात गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस को आते देख गो-तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से नौ महिलाओं को गोकशी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक महिला से नशीला पाउडर भी बरामद किया है। मौके से भागते समय गोकशों ने पुलिस पर फायरिंग भी की थी। वहीं, इस दौरान एक सिपाही गिरकर घायल हो गया। आरोपियों के कब्जे से बाइक, छुरा सहित रस्सा बरामद कि या गया है। पुलिस ने नौ महिलाओं और तीन पुरुष समेत अन्य अज्ञातों के खिलाफ गोवध अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
छतारी थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया रविवार देर रात मुखबिर ने सूचना दी कि क्षेत्र के गांव शेखपुर के जंगल में काफी संख्या में लोग एकत्रित हैं। ये लोग दर्जनों गोवंश को गोकशी के लिए यहां लाए हैं। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने मौके पर घेराबंदी करनी शुरू कर दी। लेकिन, इस दौरान छह आरोपी मौके से पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। जबकि, मौके से पुलिस ने नौ महिला गोकश को धर दबोचा है। साथ ही मौके से 87 गोवंश को भी बरामद किया है। वहीं, इस दौरान आरक्षी किशन कुमार आरोपियों का पीछा करते हुए गिरकर घायल हो गए। पकड़ी गई आरोपी महिलाओं की शिनाख्त सीता पत्नी गुलाब, मेवा पत्नी मनोज, कमला पत्नी पप्पू, नीता पत्नी बोटू, संतोषी पत्नी भमरू, गीता पत्नी नारू, काली पत्नी मूड़ा, गीता पत्नी मूड़ा, प्रेम पत्नी गोपी गोपी के रूप में हुई है। जबकि, इन सभी आरोपी महिलाओं समेत फरार आरोपी मनोज पुत्र जोराराम, गोपी पुत्र लक्ष्मण, पप्पू समेत अन्य अज्ञातों के खिलाफ गोवध अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही पकड़ी गई नौ आरोपी महिलाओं को जेल भेज दिया है। जबकि, पुलिस ने आरोपी महिला सीता से नशीला पाउडर बरामद कर लिया है। ये सभी आरोपी राजस्थान के घुमंतू प्रजाति के लोग बताए जा रहे हैं। मौके से चार बाइक, चार छुरा, 6 रस्सी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

गोकशी पर लगाम लगाने में पुलिस नाकाम
छतारी थाना क्षेत्र गोकशी का अड्डा बना हुआ है। पूर्व में भी गोकशी की कई घटनाएं हुई हैं। पुलिस गोकशों पर पाबंदी कसने में नाकाम साबित हो रही है। पूर्व में भी क्षेत्र में गोकशी की कई वारदातें सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई ढुलमुल नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed