फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

अपात्रों के बना दिए दो शौचालय, राशि जमा करने के आदेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
अपात्रों के बना दिए दो शौचालय, राशि जमा करने केआदेश
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत बने शौचालयों की शिकायत और बरती गई अनियमितताएं लगातार सामने आ रही है। अब सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव धमेड़ा नारा में अपात्रों के घर दो शौचालय बनाने का मामला उजागर हुआ है। इस पर डीएम रविंद्र कुमार ने आदेश जारी कर ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव को राशि जमा करने के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार प्रधान और सचिव को कुल राशि में से आधी-आधी राशि जमा करनी होगी।

केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत 2.70 लाख से अधिक शौचालय बनाए गए हैं। एक शौचालय के निर्माण पर 12 हजार रुपये की राशि खर्च करने का प्रावधान रखा गया था। जब से यह योजना शुरू हुई तभी से लेकर अभी तक शौचालय निर्माण में बरती गई अनियमितताएं लगातार सामने आ रही हैं। शिकायत सही पाए जाने पर लगातार ग्राम प्रधान और ग्राम सचिवों पर कार्रवाई के साथ राशि की रिकवरी भी होती रही है। जिला पंचायत राज अधिकारी नन्दलाल ने बताया कि ग्राम पंचायत धमेड़ा नारा निवासी ज्ञानेंद्र शर्मा आदि ने शिकायत दी थी गांव में बनाए गए शौचालय निर्माण में अनियमितताएं बरती गई हैं। श्किायत मिलने पर इसकी जांच जिला उद्यान अधिकारी डॉ. धीरेंद्र सिंह से करवाई थी। जांच में सामने आया था कि स्वच्छ भारत मिशन योजना ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायत धमेड़ा नारा में 310 शौचालयों का निर्माण कराया गया था। इनमें से पांच शौचालयों के निर्माण में ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव को अनियमितता बरतने का दोषी पाया गया था। इस पर प्रधान और सचिव से शौचालय निर्माण में बरती गई अनियमितता के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा था। लेकिन वह तीन शौचालयों का ही स्पष्टीकरण दे पाएं। जबकि जिन दो ग्रामीण श्री देवी और सचिन के घर शौचालय बनाए गए, उन्हें अपात्र माना गया। इस पर अब डीएम ने ग्राम प्रधान और सचिव को दोनों शौचालयों के निर्माण पर खर्च की गई 24 हजार की राशि जिला स्वच्छता मिशन ग्रामीण के खाते में जमा करवाने के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश है कि ग्राम प्रधान और सचिव को यह राशि आधी-आधी जमा करवानी होगी। राशि जमा न करने पर आगामी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed