{"_id":"5e4841f68ebc3e6ed914c7aa","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1942899157","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग पर दबाव बनाकर दर्ज कराया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग पर दबाव बनाकर दर्ज कराया बयान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग पर दबाव बनाकर दर्ज कराया बयान
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस पर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने सीओ सिटी को बताया कि उसे एक प्रभावशाली व्यक्ति के कहने पर पुलिस ने डराया धमकाया। कहा कि यदि उसने आरोपी के पक्ष में बयान नहीं दिए तो वह पीड़िता को ही झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा देंगे। पीड़िता ने मांग की है कि उसके धारा 164 के बयान अदालत में एक बार फिर से कराए जाए।
मिली जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय नाबालिग ने सीओ सिटी से शनिवार को मुलाकात कर बताया कि गत पांच फरवरी को वह अपने खेत पर काम कर रही थी। उसी समय गांव ताजपुर निवासी विजय और उसके दोस्त राहुल व एक अन्य युवक ने उसका अपहरण कर लिया। आरोप है कि उसे कार में डालकर दिल्ली ले गए और यहां पर विजय ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में लड़की के पिता ने तीनों युवकों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी को दिल्ली से बरामद कर लिया। आरोप है कि उसे पुलिस हिरासत में रखा गया। इस दौरान उसे टॉर्चर किया गया कि साथ ही उस पर आरोपियों के पक्ष में बयान देने के लिए दबाव बनाया गया। एक महिला कांस्टेबल ने उसका मेडिकल कराया। उसने लड़की से लिखित में जबरन लिखाया कि वह मेडिकल नहीं कराना चाहती है। जिस कारण उसका मेडिकल भी नहीं हुआ और अदालत में जबरन उसके बयानों को आरोपियों के पक्ष में दिलाया गया। सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि किशोरी फिर से बयान करना चाहती है। इस संबंध में विवेचक से बात करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।