{"_id":"5e4841478ebc3ee5991be7fd","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd194252593","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपूर्ति विभाग की टीम ने मारा छापा, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपूर्ति विभाग की टीम ने मारा छापा, मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपूर्ति विभाग की टीम ने मारा छापा, मचा हड़कंप
बुलंदशहर। घरेलू गैंस सिलिंडर का प्रयोग निजी कार्य में किए जाने पर शुक्रवार को आपूर्ति विभाग की टीम द्वारा छापा मारा गया। नगर की साठा कालोनी में रेहड़ी संचालकों से तीन सिलेंडर जब्त करके ले जाते समय लोगों द्वारा बदमाश समझकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा टीम की पुष्टि किए जाने पर लोगों का हंगामा शांत हुआ।
प्रदेश में बढ़ती आगजनी की घटनाओं को संज्ञान में लेकर शासन द्वारा घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग निजी कार्य में किए जाने पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद भी जिले के अधिकांश स्थानों पर घरेलु गैस सिलिंडर का प्रयोग निजी कार्यों में जमकर किया जा रहा था। जिसकी शिकायत मिलने पर शुक्रवार को आपूर्ति विभाग की टीम द्वारा नगर के साठा क्षेत्र में छापे की गई। छापे के दौरान टीम द्वारा तीन रेहड़ी संचालकों के पास से घरेलू गैस सिलेंडर मिलने पर उसे जब्त कर लिया गया। टीम द्वारा जब्त किए गए सिलेंडर को ले जाने का प्रयास किया गया तो लोगों ने टीम की पहचान न होने पर बदमाश समझकर हंगामा शुरू कर दिया। शोरगुल की आवाज सुनकर भाग रही टीम को लोगों ने रोडवेज वर्कशॉप के पास रोक लिया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया। बाद में टीम द्वारा जब्त किए गए सिलेंडर अपने साथ ले गई। इस संबंध में जिला आपूर्ति विभाग से वार्ता करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।
घरेलु गैस सिलिंडर का निजी कार्य में प्रयोग नहीं करने दिया जाएगा। इस संबंध में विभागीय अफसरों को कार्रवाई के लिए अभियान चलाने को भी निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
- रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन