{"_id":"5e4841468ebc3ee6023608d3","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1942345113","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि: हरिद्वार रवाना होने लगे शिवभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि: हरिद्वार रवाना होने लगे शिवभक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि: हरिद्वार रवाना होने लगे शिवभक्त
बुलंदशहर। महाशिवरात्रि को लेकर जनपद भगवा होने लगा है। महाशिवरात्रि पर शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्त हरिद्वार रवाना होने लगे हैं। वहीं, रोडवेज की बसें हरिद्वार रवाना होना शुरू हो गई है। शुक्रवार को डिपो से 14 बसें रवाना की गई। वहीं, शनिवार को एआरएम ने 25 बसें हरिद्वार रवाना होने की संभावना जताई है।
महाशिवरात्रि 21/22 फरवरी की है। महाशिवरात्रि पर हरिद्वार से कांवड़ लेने जाने वाले शिवभक्तों ने पिछले काफी दिनों से तैयारी शुरू कर दी थी। गत सप्ताह से जहां दो से अधिक बसें हरिद्वार के लिए शिवभक्तों को लेकर रवाना हो रही थी। वहीं, शुक्रवार से शिवभक्तों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने पर 14 बसों में शिवभक्त हरिद्वार को रवाना हुए जबकि शनिवार रात्रि तक 25 बसों के रवाना होने की अफसरों ने संभावना जताई। जैसे-जैसे महाशिवरत्रि का समय नजदीक आता जा रहा है तो भक्तों में उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। जगह-जगह शिवालयों को सजाने और भंडारे लगाने का काम तेज हो गया है। शिवभक्त 19 फरवरी तक हरिद्वार के लिए लगातार रवाना होते रहेंगे। उप्र परिवहन निगम के अफसरों की मानें तो डिपो की बसों से हरिद्वार जाने वालों में सर्वाधिक ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले शिवभक्त है। जो टोलियां बनाकर रवाना हो रहे हैं।
कोट ---------
शिवभक्तों के लिए प्रतिदिन 25 बसों को रिजर्व में रखा जा रहा है। जिससे शिवभक्तों को हरिद्वार जाने के दौरान कोई परेशानी ना हो। शुक्रवार को 14 बसों में शिवभक्त रवाना हुए, शनिवार को डिपो से करीब 25 बसें रवाना होने की संभावना है। जैसे-जैसे शिवभक्तों की संख्या में इजाफा होगा तो बसों की संख्या बढ़ा दी जाएंगी। - धीरज सिंह पंवार, एआरएम बुलंदशहर डिपो