{"_id":"5e3b07bb8ebc3ee58d480fde","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1936314150","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘छोटी काशी’ को पर्यटक स्थल बनाने का प्रयास तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘छोटी काशी’ को पर्यटक स्थल बनाने का प्रयास तेज
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला प्रशासन की ओर से छोटी कही जाने वाले अनूपशहर को पर्यटक स्थल बनाने की कवायद तेज हो गई है। स्याना से अनूपशहर नहर की पटरी वाली सड़क का चौड़ीकरण और कई सड़कों का जीर्णोद्धार भी होगा। इसके लिए डीएम ने करीब 99 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। अफसरों के अनुसार शासन से प्रस्ताव पास होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
छोटी काशी को जनपद का पर्यटन केंद्र बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। स्याना से अनूपशहर रोड के चौड़ीकरण से इस क्षेत्र का काफी विकास होगा। इस क्रम में जिला प्रशासन ने योजना बनाई है कि तीन मीटर के नहर पटरी रोड का चौड़ीक रण कर इसे सात मीटर का बनाया जाएगा। जिससे कि अनूपशहर जाने की राह आसान हो जाएगी। यह सड़क आगे राजघाट को भी जोड़ती है, इस पर भी कार्य किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड एक्सईएन जगदीश कुमार ने बताया कि करीब 72 किलोमीटर स्याना से लेकर अनूपशहर होते हुए राजघाट तक नहर की पटरी पर सिंगल और डबल बनाई जाएगी। निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड द्वारा कराया जाएगा। सड़क का निर्माण स्याना से ऊंचागांव होते हुए अनिवास, मखैना, डिबाई से रामघाट तक किया जाएगा। इसमें स्याना से ऊंचागांव तक नहर की पटरी पर बनी सिंगल रोड को डबल किया जाएगा। इसी रोड का जीर्णोद्धार भी होगा। इसी क्रम में 15 किमी नई सड़क और 40 किमी का सड़क चौड़ीकरण का कार्य होगा। जिसमें सिंगल रोड को डबल किया जाएगा। बताया कि एक तरह से यह बाईपास बनाने की प्लानिंग है। इसी पटरी पर आने वाले समय में कांवड़ यात्रा भी निकाली जाने की योजना है। क्योंकि इस सड़क पर ही अवंतिका देवी का मंदिर, सिद्ध बाबा मंदिर आदि धार्मिक स्थल पड़ते हैं। अभी अनूपशहर जाने वाले श्रद्धालुओं को कई नगरों को पार करना होता है। लेकिन नहर की पटरी का निर्माण होने के बाद वह सीधे बाईपास होकर अनूपशहर पहुंच जाएंगे।
अनूपशहर को पर्यटन स्थल बनाने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं, इसी कड़ी में अनूपशहर-स्याना मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। शासन से अनुमति मिलने के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
- रविंद्र कुमार जिलाधिकारी