{"_id":"5e39bdf98ebc3ee5c263547a","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1935312172","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रॉले में टकराया धान से लदा कैंटर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रॉले में टकराया धान से लदा कैंटर, एक की मौत
विज्ञापन

डिबाई। मेरठ-बदायूं हाईवे पर गांव दौलतपुर के निकट अनियंत्रित कैंटर सड़क किनारे खड़े एक ट्रॉले में पीछे से टकरा गया। हादसे में कैंटर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मंगलवार सुबह एटा के गांव खकरई निवासी महेश (35) उर्फ ख्यालीराम पुत्र बाल सिंह अपने साथी वीरे पुत्र देवीदयाल, गोविंद पुत्र रामेश्वर निवासी गांव खकरई एटा के साथ कैंटर में धान लादकर डिबाई से बुलंदशहर की तरफ जा रहे थे। कैंटर सवार जब गांव दौलतपुर के निकट पहुंचे तो किसी वाहन को ओवरटेक करने के दौरान कैंटर सड़क किनारे खड़े एक ट्रॉले में पीछे से जा टकराया। हादसा ओवरटेक व कोहरे के कारण हुआ है। हादसे में महेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो व्यक्ति गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई राजू ने मामले में तहरीर दी है। वहीं, थाना प्रभारी अखिलेश कुमार गौड़ ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।