{"_id":"5e18bbc28ebc3e87e021b28e","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd191976432","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के बुलंदशहर में दहेज के लिए विवाहिता की जहर देकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के बुलंदशहर में दहेज के लिए विवाहिता की जहर देकर हत्या
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
यूपी के बुलंदशहर में दहेज के लिए विवाहिता की जहर देकर हत्या
गुलावठी। नगर क्षेत्र के मोहल्ला महरबानपुरा निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हापुड़ के मोहल्ला नवीकरीम निवासी यामीन पुत्र मौमेजू ने गुलावठी थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री रेशमा का निकाह गुलावठी के मोहल्ला महरबानपुरा निवासी साजिद के साथ 12 फरवरी 2013 को रीति रिवाज से हुआ था। यामीन के अनुसार, ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर रेशमा को प्रताड़ित कर रहे थे। साथ ही उसके साथ मारपीट करते थे। यामीन के अनुसार, गत 9 जनवरी की देर रात को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि उसकी पुत्री की जहर देकर हत्या कर दी गई है, जिस पर वह गुलावठी आया तो देखा कि उसकी पुत्री मृत अवस्था में थी। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यामीन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाल योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता ने दहेज के लिए रेशमा की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही आरोपी ससुरालीजनों को भी गिरफ्तार कर राजफाश कर दिया जाएगा।